जौनपुर। महराजगंज ब्लाक के ढेमा गांव निवासी डॉ आलोक दूबे की सुपुत्री आकांक्षा दूबे का भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ। उन्होंने यह सफलता पहले ही प्रयास में पाई है।
उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से भूविज्ञान में स्नातक किया था और केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज से भूविज्ञान में ही परास्नातक की डिग्री ली थी। आईआईटी खड़गपुर में भू-भौतिकी में प्रवेश पा चुकी थी। आकांक्षा के चाचा आलोक दूबे ने बताया कि वह शुरू से ही होनहार और मेहनती थी तथा भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर के प्रति उसका लगाव था। इसलिए लगातार सक्रिय थी।
आपको बता दें कि डॉ आलोक दूबे ढेमा स्थित डिग्री कॉलेज सहित क्षेत्र के अन्य कालेजों में बतौर प्राचार्य सेवा दे चुके हैं। उनके चाचा गोकुल नाथ दूबे ने गांव में ही इंटरमीडिएट तथा डिग्री कालेज शुरू किया था। वह महराजगंज ब्लाक के पूर्व में प्रमुख थे।