माचिस और तिल्ली

Photo of author

By varunapravaha.in

प्रेमलता रसबिन्दु रचनाएं
गणित
जीवन एक गणित है,
हम उसके सवाल है।
जोड़, घटना गुणा, भाग में,
उलझा मानव का जीवन।
जीवन,,,,,, ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ईश्वर है उसका निर्णायक,
समझ न पाया मानव।
सुख-दुख के भवसागर में
जीवन को जीता मानव।
जीवन,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जैसे – जैसे सवालों को
मैं सुलझाती जाती हूँ।
फिर कुछ नये कुछ पुराने
सवाल आते जाते हैं।
जीवन,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सुलझाते- सुलझाते न जाने
कब जीवन बीत गया।
समय की तेज धारा में
शेष गणित कैसे सुलझाएं।
जीवन,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Leave a Comment